मुंबई (वीएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन की चर्चा आज पूरे देश में जोरों पर है। विश्व सुंदरी रह चुकी ऐश्वर्या आज ज्यादा फिल्में तो नहीं करती हैं, लेकिन फिर भी कई सौ करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या राय बच्चन की कुल नेट वर्थ 100 मिलियन डॉलर (करीब 776 करोड़ रुपये) है।