जशपुरनगर (वीएनएस) सरगुजा कमिश्नर जी.आर.चुरेन्द्र ने विगत दिवस कुनकुरी विकास खंड के गड़ाकटा गोठान का निरीक्षण करके स्व सहायता समूह की महिलाओं से विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने समूह की महिलाओं को गोबर खरीदी करने के साथ ही वर्मी कम्पोस्ट खाद नियमित बनाने के लिए कहा साथ ही मुर्गी पालन बकरी पालन मछली पालन मसाला उत्पादन बटेर पालन और अन्य सामग्री बनाकर अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
सरगुजा कमिश्नर चुरेन्द्र ने कहा कि जिला प्रशासन ने समूह की महिलाओं को जशपुर विकासखंड में सी मार्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ताकि समूह की महिलाएं अपने हाथों से बनाए सामग्री का विक्रय आसानी से कर सकें। इस अवसर पर कुनकुरी एसडीएम रवि राही और स्व सहायता समूह की महिलाओं उपस्थित थी।