दुर्ग (वीएनएस)। प्रदेश भर में सीजी पीएससी मेंस परीक्षा ली जा रहा है। जिसमे जिले के साइंस कॉलेज में शनिवार को प्रथम पाली में मुख्य परीक्षा प्रश्नप्रत्र- 5 का परीक्षा हुई। इस अवसर पर शनिवार को डॉ. प्रवीण वर्मा, सदस्य राज्य लोक सेवा आयोग ने साइंस कॉलेज दुर्ग में चल रही राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के संचालन का निरीक्षण किया। परीक्षा पूर्व प्रत्येक विद्यार्थी व वीक्षकों को जांच करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। नोडल अधिकारी जागेश्वर कौशल डिप्टी कलेक्टर, आर॰एन॰ सिंह प्राचार्य साइंस कॉलेज और डॉ. ओपी गुप्ता प्राध्यापक उपस्थित थे।