राज्यपाल से सिंधी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात

Posted On:- 2022-05-28



रायपुर (वीएनएस)। राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके से डॉ. सपना कुकरेजा के नेतृत्व में सिंधी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. कुकरेजा ने सिंधी समाज की गतिविधियों के संबंध में राज्यपाल उइके को अवगत कराया। प्रतिनिधिमण्डल ने भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव ‘चेटीचंड पर्व’ के अवसर पर, इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। साथ ही समाज की समस्याओं के संबंध में बताते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर दर्शन कुकरेजा, महेश रोहरा, मुरली गुरदासानी, गंगा राम, अमित केवलानी, अश्विनी वटवानी, दीपक भटेजा, अर्जुन दास, सूरज जेठानी, अश्विनी कुमार मिश्रा, दिव्या अडवानी, विजय देसुजा उपस्थित थे।