जिले में कला जत्था के माध्यम से दी जा रही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी

Posted On:- 2022-05-28



नारायणपुर (वीएनएस)। जनसंपर्क विभाग ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचने के लिए शुक्रवार नारायणपुर विकासखण्ड के ग्राम देवगांव, छेरीबेड़ा में प्रगतिपथ वेलफयेर एवं एजुकेशन सोसायटी, नंदोराम भारती एवं साथी और नेगमुदियाल नयानार सांस्कृतिक संस्था ने कला जत्था दल के माध्यम से शासन की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाया और इन योजनाओं का लाभ लेने प्रोत्साहित किया। कला जत्था कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं- राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, धनवंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, जल जीवन मिशन, सर्वभौम पीडीएस, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, ब्याज मुक्त कृषि ऋण योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी गयी, जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा।