
रायगढ़ (वीएनएस)। औद्योगिक नगरी रायगढ़ के तमनार वासी इन दिनों नरकीय जीवन जीने को मजबूर है, जिसकी वजह JPL से निकलने वाली फ्लाई एस है। तमनार क्षेत्र के रहवासी फ्लाई एस के रूप में अब धीमी जहर का सेवन कर रहे हैं। लेकिन इस समस्या का समाधान तक स्थाई रूप से नहीं हो पाया है। ऐसा भी नहीं है कि फ्लाई एस की समस्या कोई नयी हो, बल्कि यह तो कई वर्षों से चली आ रही है। समस्या के समाधान के लिए कई बार लोग सड़कों पर उतरे हैं, धरना प्रदर्शन और चक्का जाम भी किया गया है। लेकिन आज तक इस समस्या का हल नही निकल पाया है। क्षेत्र की स्थिति देखने से अब ऐसा लगता है कि लोग अपनी मौत और आगे की पीढ़ी की संकट स्थिति को बहुत नजदीक से देख रहे हो।
गर्मी का मौसम आते ही उड़ने लगता है फ्लाई एस का गुबार
फ्लाई एस की समस्या गर्मी का मौसम आते ही और विकराल हो जाता है। तेज आंधी तूफान में फ्लाई ऐश का गुब्बार आसपास के क्षेत्रों में में उड़ कर चला जाता है। जिससे लोगों का घर सफेद चादर से ढक जाता है। खाने पीने का सामान हो या कपड़े लसते, सभी में फ्लाई एस की एक मोटी परत जम जाती है। बीते कुछ दिनों से यह समस्या और बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की जा रही है। लेकिन प्रबंधन ने कोई उचित समाधान नहीं किया जा रहा है।
पीड़ित ग्रामीण पहुंचे जेपीएल का घेराव करने
जानकारी के अनुसार शनिवार को पीड़ित गांव के महिलाओं ने समस्या से निजात पाने के लिए जिंदल प्रबंधन ने चलाई जा रही फ्लाई एस की गाड़ियों को रोका। जिसके बाद जिंदल प्रबंधन के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घंटो समझाइश का दौर चला। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दी समझाइस काम नहीं आया। दर्जनभर महिलाएं फ्लाई अश की समस्या को लेकर जिंदल के अधिकारी भार्गव के पास पहुंचे, जहां अभी बातचीत चल रही है।
सड़कों पर उड़ रहे फ्लाई एस से हो रही मौत
फ्लाई एस की समस्या सड़क से लेकर घर तक है। आंधी तूफान में फ्लाई एस हवा में उड़ कर घर तक पहुंच रहा है। वही सड़कों पर दौड़ने वाली फ्लाइ एस की ओवरलोडिंग गाड़ियों की वजह से राख सड़कों पर गिर रहा है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यही समस्या कभी-कभी मौत में भी तब्दील हो रही है।
ग्रामीणों ने ओवरलोडिंग गाड़ियों को रोकने के लिए किया जा चुका है चक्का जाम कुछ दिनों पहले लिबरा के ग्रामीणों के ने सड़कों पर दौड़ रही ओवरलोडिंग फ्लाई एस सी गाड़ियों की समस्या से समाधान पाने के लिए चक्का जाम भी किया । जहां प्रबंधन और प्रशासन की टीम ने सड़कों पर ओवरलोड गाड़ियां नही चलाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कुछ दिनों के बाद स्थिति जस की तस हो गई है। सड़कों पर फिर फ्लाई एस की ओवरलोडिंग गाड़ियां धड़ल्ले से चल रही है।