कोरोना बुलेटिन : आज मिले 10 नए मामले, रायपुर से 3

Posted On:- 2022-05-28



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 28 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.36 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 3 हजार 777 सैंपलों की जांच में 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

आज धमतरी, सूरजपुर, जशपुर से 1-1, बिलासपुर-रायगढ़ से 2-2 तथा रायपुर से 3 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 22 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 12 जिले बालोद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

इसके बाद प्रदेश के 16 जिले दुर्ग, बेमेतरा, महासमुंद, धमतरी, जांजगीर-चांपा एवं मुंगेली में 01-01, राजनांदगांव, कबीरधाम, सरगुजा एवं जशपुर में 02-02, सूरजपुर एवं बस्तर में 03-03, रायगढ़ एवं कोरबा में 05, बिलासपुर में 10 तथा रायपुर में कोरोना के 18 मामले सक्रिय हैं।