सूरजपुर (वीएनएस)। ग्राम महेशपुर तहसील प्रेमनगर में 20 मार्च को पंडो जनजाति के लगभग 500 से 600 लोग सूरजपुर जिले के अतिरिक्त कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा व रायगढ़ ने एक मत हो कर वन विकास निगम की भूमि जंगल की अवैध कटाई कर लगभग 500 से 600 झोपड़ी का निर्माण कर लिया गया था। जिसमें 40 से 50 लोगों ने लगातार निवास किया जा रहा था एवं शेष लोगों ने बीच-बीच में आना जाना कर निवास किया जा रहा था।
स्थानीय ग्रामीणों से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी। अतिक्रमण लगभग रोड के दोनों किनारे ओर डेढ़ किलोमीटर है। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर कार्रवाई करने के निर्देशित किया । जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, वन विकास निगम ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अवैध कब्जा हटा दिया है साथ ही वन विकास निगम ने लकड़ी की भी जब्ती की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम रवि सिंह, एसडीओपी प्रकाश सोनी, एसडीओ सुदीप वर्मा, तहसीलदार सालिक राम, थाना प्रभारी प्रेमनगर विपिन एक्का, रेंजर देवेंद्र, प्रशासनिक एवं पुलिस अमला सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।