रायपुर गौड़ ब्राह्मण समाज के सचिव घनश्याम शर्मा का निधन, सत्यनारायण शर्मा ने जताया शोक

Posted On:- 2022-05-29



रायपुर (वीएनएस)। रायपुर गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था के शहर सचिव घनश्याम शर्मा (सदर बाजार निवासी) का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को मारवाड़ी शमशान घाट में किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

घनश्याम शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री व रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि यह समाज की बहुत बड़ी क्षति है, उसकी भरपाई असंभव है। गौड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ प्रहलाद मिश्रा, प्रमोद शर्मा, नरेश शर्मा, चरण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सन एंड सन ग्रुप, रमेश शर्मा, राजेश शर्मा, तथा समाज के सभी प्रमुख लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करें की घनश्याम शर्मा की आत्मा को शांति मिले एवं परिवार को इस दुख सहन करने की शक्ति ईश्वर प्रदान करें और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।