विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का बड़ा मंच संस्कार समर क्लासेस : चुन्नीलाल

Posted On:- 2022-05-29



महासमुंद (वीएनएस)। संस्कार शिक्षण संस्थान ने समर क्लासेस के समापन अवसर पर सांस्कृतिक रंगारंग और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरु तेज बहादुर धर्मशाला पिथौरा में आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलांचल सेवा समिति बसना के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल, एवं विशिष्ट अतिथि के रुप दिलप्रीत सिंह खनूजा नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिथौरा, दुर्लिकेशन साहू, विक्की सलूजा, श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर समर क्लास संचालिका पिथौरा उपस्थित रहे। समारोह का आगाज अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं संस्कार समर क्लासेस के विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वंदना से किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में विविध प्रकार के लोकगीत, छत्तीसगढ़ी, उड़िया, हिंदी एवं देश भक्ति गीतों पर नृत्य कर दर्शकों से खूब तालिया व प्रशंसा बटोरी। अतिथियों के हाथो आयोजक समिति ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद चुन्नीलाल साहू ने समर क्लास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मौका मिलता है, महासमुंद जिला में इस तरह का आयोजन एक अलग तरह से किया गया। इस समर क्लास के मंच से बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन कर एक नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों में इतनी शक्ति होती है कि वे अपने भविष्य को आसमान की ऊंचाई तक ले जा सकते हैं। साथ ही विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के पालन पर जोर दिया। अनुशासनहीन व्यक्ति अपनी सही दिशा का चयन नहीं कर सकता। सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करना जरूरी है,तभी आप हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकें। आप अपने अच्छे आचरणों के साथ आप अपने विद्यालय में गुरुजनों ने दिए गए, निर्देशों का अपने जीवन में अनुशरण करने पर जोर दिया।

समर क्लास की संचालिका श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया कि पिछले दो महीनों से संचालित इस समय क्लास में लगभग 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें गरीब वर्ग के बच्चों के लिए पूर्णता निशुल्क प्रशिक्षण रखा गया था इस समर क्लास के माध्यम से बच्चे अपनी रुचि अनुसार अलग अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षण में शामिल हुए।  उत्कृष्ट प्रशिक्षकों ने ट्रेनिंग दिया गया। जिसमें समर क्लास के सभी बच्चों और मार्गदर्शन शिक्षकों को संस्था ने प्रमाण पत्र मेडल स्मृति चिन्ह से आमंत्रित अतिथियों ने सम्मानित किया ।

कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार साहित्यकार संतोष गुप्ता  आभार प्रदर्शन गौरव चंद्राकर ने किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल पटनायक, राधेश्याम पटेल, मुकेश साहू ,रमेश श्रीवास्तव, अश्वनी प्रधान, अजय दीक्षित, देव पटेल, लोकनाथ खुंटे, उद्धव पटेल, यशपाल मधुकर, कोरियोग्राफर इंदु  नायक, नुमेन साहू, रुपेश नायक,लाकेश राव ,तन्मय चंद्राकर समर क्लास के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक काफी संख्या में उपस्थित थे।