भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

Posted On:- 2022-05-29



रायगढ़ (वीएनएस)। पीएम के रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ देश के बाकी हिस्सों की तरह जिला साम्बा में भी लोगों ने रेडियो व टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनी।

कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताई गई व जीवन में प्रेरित कर अच्छे मार्ग के लिए रोशनी डालने वाले विचारों का श्रवण किया।

गौरतलब है कि रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। इसके जरिए वे लोगों का हौसला आफजाई करते हैं। साथ ही देश के विकास को लेकर भी अपना अनुभव साझा करते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर आम लोगों व भाजपा कार्यकर्तायों में खासा उत्साह रहता है।

शुक्रवार को कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में लगे कुछ लोगों के बारे में और उनके क्रिया कलापों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां जानने को मिली। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पर्यावरण पर काम कर रहे लोगों की सराहना भी की। इसके अलावा देश में उद्यमिता में तेजी से आगे बढ़ते युवाओं के अनोखे प्रयासों पर भी चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सराहना की। साथ ही केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित गरीब परिवारों से चर्चा की जिसे गरीबों ने वरदान स्वरूप इस योजना को सराहा है। इसके अलावा अन्य और बहुत सारे विषयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चा की ओर देश में चल रही परियोजना और गतिविधियों की जानकारी दी।

वहीं भेंडरा पंचायत में कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी छराटांगर पंचायत मे पंचायत भवन मे भी ने गांव में पूरे गांव के लोगों को खुली जगह बिठाकर रेडियो के माध्यम से यह मन की बात कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर विजयपुर-बी से जि़ला विकास परिषद सदस्य शिल्पा दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ,धरमजयगढ़ विधानसभा के आदिवासी नेता किसान मोर्चा के जिला महामंत्री  राधेश्याम राठिया, मंडल महामंत्री राजेश पटेल, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय डनसेना, बच्चन राठिया सरपँच, राजीव पंडा, गुरमीत सिंह, गोकुल राठिया, श्रीकांत राठिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।