रायपुर (वीएनएस)। कैवल्यधाम जैन तीर्थ में 15 दिवसीय जैन संस्कार बालिका शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बच्चे जीवन संस्कार के नए-नए गुण सीख रहे हैं। सुबह बच्चों ने नवाणु यात्रा की जा रही है जिसमें सभी बच्चे कैवल्यधाम तीर्थ के मंदिरों में विधिवत वंदना कर रहे है। इसके बाद पूजा पाठ संपन्न करके गुरु भगवंतों के प्रवचन से ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।
रविवार को शिविर में ट्रेनर राजेश सांखला ने इफेक्टिव पब्लिक स्पिकिंग की क्लास ली। उन्होंने कहा कि आप जिस विषय पर, जिस जगह और जिन लोगों के सामने स्पीच देने वाले हैं, उनके अनुसार अपनी तैयारी करें। इसके लिए लगातार प्रेक्टिस करते रहे। आपका कंटेंट अच्छा होना चाहिए। हमेशा ऐसी बातें करें जिससे ऑडियंस आपसे जुड़े रहे। लोगों से आई कनेक्ट बना कर रखें। आप जिस भी विषय पर अपनी बात कह रहे है उसके प्रति सकारात्मक रहें। खुद में आत्मविश्वास और उत्साह रखें। भाषण के लिए जितना समय दिया गया है उतने में ही अपनी बात पूरा करने की कोशिश करें।
उन्होंने इस दौरान स्टेज के फियर को दूर करने के लिए सभी को एक एक करके स्टेज में आकर बोलने के लिए भी कहा गया। शिविर के संयोजक पंकज चोपड़ा ने बताया कि शिविर में धर्म, संस्कार, जीने की कला, व्यावहारिक शिक्षा दी जा रही है। यहां छत्तीसगढ़ के साथ ही महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिसा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों के 350 से ज्यादा लड़कियां शामिल हुई है।