
रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.29 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 1 हजार 27 सैंपलों की जांच में 3 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 9 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
आज कबीरधाम, रायपुर एवं कोरिया से 1-1 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 25 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 11 जिले बालोद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।
प्रदेश के 17 जिले दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, मुंगेली एवं कोरिया में 01-01, राजनांदगांव, कबीरधाम, सरगुजा एवं जशपुर में 02-02, सूरजपुर एवं बस्तर में 03-03, रायगढ़ एवं कोरबा में 05-05, बिलासपुर में 09 तथा रायपुर में कोरोना के 12 मामले सक्रिय हैं।