नई दिल्ली (वीएनएस)। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के आठ वर्ष पूरे कर रही है। इस दौरान राष्ट्र का यह संकल्प रहा कि प्रत्येक योजना का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। प्रधानमंत्री ने पहले कहा था कि वह देश के करोड़ों नागरिकों के पारिवारिक सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। कोई भी पात्र व्यक्ति गरीब कल्याण योजनाओं से वंचित न रहे।
आइए हम ऐसे कुछ ऐतिहासिक उपलब्धियों पर नजर डाले जिनसे ईज ऑफ लिविंग के कारण लाखों नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान आई है।
छह लाख गांवों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया। दो करोड़ 60 लाख घरों में बिजली के कनेक्शन दिए गए। 45 करोड़ लोगों के पहली बार बैंक खाते खोले गए। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत गरीबों को एक रुपए प्रति माह के बदले बीमा कवर दिया गया।
कोरोना महामारी के दौरान 20 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में नकद अंतरण किया गया।