नई दिल्ली/रायपुर (वीएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC ) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार यूपीएससी परीक्षा में पूरी तरह से लड़कियों का दबदबा रहा। देश में श्रुति शर्मा ने UPSC परीक्षा में टॉप किया है। श्रुति शर्मा के बाद अंकिता अग्रवाल को दूसरा स्थान वहीं गामिनी सिंघला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
वहीं छत्तीसगढ़ के रायपुर की श्रद्धा शुक्ला ने 45वां रैंक प्राप्त किया है। श्रद्धा शुक्ला को ऑल इंडिया में 45वां रैंक मिला है। बता दें कि श्रद्धा शुक्ला कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला की बेटी है।
UPSC मेंस परीक्षा 2021 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। वहीं 80 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से चयन केे लिए रिकमन्ड किया गया है। इसके अलावा एक अभ्यर्थी का रिजल्ट अभी रोका गया है।