केन्‍द्रीय राज्‍यमंत्री प्रहलाद पटेल का छत्‍तीसगढ़ दौरा, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम...

Posted On:- 2022-05-30



रायपुर (वीएनएस)। केन्‍द्रीय राज्‍यमंत्री प्रहलाद पटेल मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे भारत सरकार की कल्‍याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे। केन्‍द्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग और जल शक्ति राज्‍यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 08.40 बजे नई दिल्‍ली से रायपुर पहुंचेंगे। वे 09.35 बजे राष्‍ट्रीय जैविक स्‍ट्रेस प्रबंधन संस्‍थान (नेशनल इन्‍स्‍टीट्यूट ऑफ बॉयोटिक स्‍ट्रेस मैनेजमेंट), बरौंडा, रायपुर में भारत सरकार की कल्‍याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

केन्‍द्रीय राज्‍यमंत्री, 03.00 बजे इण्‍डस बेस्‍ट मेगा फूड पार्क,औरेठी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे 04.00 बजे मीडिया से औपचारिक बातचीत करेंगे। मीडिया से मुलाकात के बाद केन्‍द्रीय राज्‍यमंत्री शाम 05.40 बजे नियमित विमान सेवा के माध्‍यम से रायपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।