कांग्रेस नेता निराश तो हुए हैं

Posted On:- 2022-05-30



कांग्रेस के राज्यसभा सदस्यों की सूची जारी होने बड़ा इंतजार था कांग्रेस नेताएओं को, सूची जारी हुई तो कांग्रेस नेताओं को सबसे ज्यादा निराशा हुई है। कांग्रेस आलाकमान का फैसला है कोई इसे गलत भी नहीं कह सकता। गलत तो लग रहा है लेकिन कोई मुंह नहीं खोल सकता। सब जानते हैं कांग्रेस में आलाकमान सबसे ऊपर होता है। वह जो फैसला करता है, वह सही होता है, वह पार्टी हित में होता है। उसे सबको मानना ही पड़ता है। यही कांग्रेस का लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र की मजबूती के लिए सब कांग्रस नेता चुप रहते हैं। आलाकमान के फैसले पर कांग्रेस नेता जितना ज्यादा चुप रहते हैं,कांग्रेस में लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है। छत्तीसगढ़ से यूपी के राजीव शुक्ला व बिहार से रंजीत रंजन को राज्य सभा का उम्मीदवार बनाया गया है। इससे वे तमाम कांग्रेस नेता बहुत निराश हुए हैं जिन्हे उम्मीद थी उनको राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया जाएगा। वह सोच रहे थे कि वही छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए सबसे योग्य प्रत्याशी हैं।मुख्ममंत्री चाहेंगे तो एक सीट तो उन्हे मिल जाएगी। पिछली बार राज्यसभा में छत्तीसगढ़ से दो लोग भेज गए थे। इस बार उम्मीद की जा रही थी कि दो नही तो एक सीट तो छत्तीसगढिया प्रत्याशी के हिस्से में आएगी। एक सीट आलाकमान छत्तीसगढिया को दे देता तो छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता भी खुश होते तथा एक सीट भी नहीं मिलने से लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता राज्यसभा जाने योग्य नहीं है, क्या बिहार व यूपी के नेता ही राज्यसभा में जाने योग्य है जिसके कारण छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं की उपेक्षा कर कांग्रेस के दूससे राज्यों के नेताओं को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है। पिछली बार जब छत्तीसगढ़ से दो लोगो को प्रत्याशी बनाया गया था लोगों को लगा था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बात दिल्ली में सुनी जाती है। इस बार जब छत्तीसगढ़ से एक को भी प्रत्याशी नहीं बनाया गया है तो राज्य के लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कोई बात नहीं सुनी गई। कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने छत्सीगढ़ के कांग्रेस नेताओं से ऐसे में यही कह सकते थे कि अभी केंद्र में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए त्याग की जरूरत है। मोहन मरकाम की त्याग की बात पढ़कर कांग्रेस नेताओं को लग रहा होगा कि यह कैसा त्याग है, यह किया नहीं गया है, यह तो करवाया गया है। कांग्रेस में यही लोकतंत्र है कि कांग्रेस नेता की त्याग करने की इच्था न हो तो भी आलाकामान चाहे तो उसे त्याग करना पड़ता है।छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को इसलिए नहीं जिताया है कि कांग्रेक की जीत का फायदा छत्तीसगञ्ढ़ के नेताओं को ही न मिले। जब 71 विधायक छत्तीसगढ़ की जनता ने जिताएं हैं तो वह तो चाहेगी कि यहीं के नेताओं को इसका फायदा हो। छत्तीसगढ़ की जनता को यह खबर पढ़कर निश्चित रूप से बुरा लगा है कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का एक प्रत्याशी तक नहीं चुना गया है। यानी यहां के किसी नेता को राज्यसभा के योग्य नहीं समझा गया है। लोग यह छत्तीसगढ़ के कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं सहित छत्तीसगढ़ की जनता की उपेक्षा मान रहे हैं तो यह गलत नहीं है।कांग्रेस नेता कांग्रेस आलाकमान के समान सोच सकते हैं लेकिन जनता तो नहीं सोच सकती। कांग्रेस आलाकमान को यह समझने की जरूरतह है कि जनता उसके समान नहीं सोचती है। जनता का समर्थन चाहिए तो उसे जनता के समान सोचना होगा।