रायपुर (वीएनएस)। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता अवम जनसंचार विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि आज मीडिया के बदलते स्वरूप को देखें तो इसमें तकनीकी तौर पर काफी बदलाव आया है। मिनटों में खबरें दुनिया के कोने कोने तक चली जाती है। उनका कहना था कि मीडिया के क्षेत्र का तेजी से विस्तार होते हुए अब यह एक इंडस्ट्रीज के रूप में तब्दील हो गया है। कुलाधिपति ने मीडिया की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहां की वैचारिक तौर पर मीडिया की विश्वसनीयता और प्रमाणिकता का संकट बढ़ा है। हम अधिकांश देखते हैं की न्यूज़ चैनलों अखबारों में अनेकों समाचार रहते हैं परंतु इनमें आम जनता के मुद्दों का अभाव रहता है। राजनीति अपराध और सस्ते मनोरंजन की खबरों को ज्यादा प्रमुखता दी जा रही है। वंचित वर्ग कमजोर वर्ग महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े मुद्दे मीडिया में उतनी प्रमुखता से नहीं आते हैं। इससे यह स्पष्ट है की पत्रकारिता का बाजारों उन्मुख चेहरा है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक समाचारों को प्रमुखता से सामने लाना चाहिए, क्योंकि पॉजिटिव खबरें प्रेरणादायक होती है। अन्यथा कई बार सुबह अखबार खोलने पर लगता है की दुनिया में सब कुछ गलत हो रहा है। सकारात्मक विचार जीवन में सकारात्मक पल आते हैं और चेहरे पर मुस्कान भी। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता का जन सरोकार हमेशा समाज की दूरी है। वह उससे अलग कभी नहीं हो सकता। पत्रकारिता का मार्ग कठिन हो सकता है, लेकिन समाज के सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता जनसेवा के महान लक्ष्य को पाने में कभी असफल नहीं हो सकती।
मुख्य अतिथि की आसंदी से दिए गए उदगार में कुलाधिपति ने बताया कि पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर भी रिपोर्टिंग करते हैं। पत्रकारिता की यह चुनौती कोई नई नहीं है, लेकिन यह जरूर है कि जब हम जन सुरक्षा के मुद्दों पर बातचीत करते हैं तो पत्रकारों के जोखिम और उनकी सुरक्षा के लिए भी मजबूत कदम उठाया जाना चाहिए। साथ ही पत्रकारों को जनता के अधिकारों के संरक्षण के साथ अपने अधिकारों के लिए भी आगे आना चाहिए। कुलाधिपति ने कहा की छत्तीसगढ़ को पत्रकारिता की संस्कार भूमि का दर्जा दिया जाता है। बिलासपुर जिले के पेंड्रा रोड से महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित माधव राव सप्रे ने छत्तीसगढ़ मित्र का प्रकाशन करके हमें जो गौरव दिल आया है उसकी परंपरा को बचाए रखना भी हमारा कर्तव्य है। उनके नाम पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंडित माधव राव सपरे पत्रकारिता पुरस्कार भी दिया जाता है। कर्मवीर पंडित माखनलाल चतुर्वेदी का भी प्रभाव छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता में देखने को मिलता है। मीडिया के क्षेत्र में कदम रखने वाले पत्रकारों से यह अपेक्षा करती हूं कि वे छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के इस ऐतिहासिक परिदृश्य और उसके संस्कारों को आगे बढ़ाने में अपनी जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा की खबरों के अलावा हमारे समाज और देश में आज भी शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार की अनेक चुनौतियां हैं, इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। दूसरी ओर समाज का एक ऐसा वर्ग भी है जो पिछड़ा है, अभावग्रस्त है, जिन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में जोड़ने की जरूरत है। पत्रकारिता इसका सबसे सशक्त माध्यम है। किसी भी समाज में जरूरी सकारात्मक बदलाव मीडिया के माध्यम से संभव हो सकता है। हम देश की स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमें यह मालूम है की स्वाधीनता आंदोलन में समाचार पत्रों-पत्रिकाओं ने एक बड़ी भूमिका का निर्माण किया। स्वाधीनता आंदोलन के दौर में अनेकों पत्रकारों शिक्षकों वकीलों राजनेताओं संपादकों समाजसेवियों और युवाओं ने देश के लिए अपनी कुर्बानिया दी। उस दौर के अखबारों और पत्रकारों ने पत्रकारिता को एक मिशन बनाया और समाज सुधार के साथ ही स्वाधीनता आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आजादी के अमृत महोत्सव में हमें पत्रकारों का यह त्याग नहीं भूलना चाहिए। आज की पत्रकार पीढ़ी मीडिया के विद्यार्थियों के लिए उनका जीवन और भारतीय पत्रकारिता का वह गौरवपूर्ण इतिहास प्रेरणा का स्रोत है। कुलाधिपति ने कहा सूचना ज्ञान मनोरंजन की दुनिया से आगे निकलते हुए आज मीडिया हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है। डिजिटल मीडिया के माध्यम से हम अपनी जीवन पद्धति को नए ढंग से देखने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे संचार युग में मीडिया के विद्यार्थियों को दोहरी जिम्मेदारी है कि वेब पत्रकारिता के उच्च मानदंडों के साथ अपना कैरियर बनाएं साथ ही साथ अपने समाज और राष्ट्र की मुख्य चिंताओं पर भी अपनी व्यापक जिसकी डालें।
जनरलिज्म में स्ट्रेट थिंक रखना जरूरी : एनके सिंह
कार्यक्रम में दीक्षांत उद्बोधन मैं वरिष्ठ पत्रकार एवं ब्रॉडकास्ट में पूर्व महासचिव एनके सिंह ने कहा जनरलिज्म में स्ट्रेट थिंक रखना जरूरी है। उन्होंने पत्रकारिता की युवा पीढ़ी से कहा कि स्टेट सोचे और गहराई में जाकर अध्ययन करें तो आपको सच आया सामने दिखाई देने लगेगा। उन्होंने बताया कि सभी इंस्टीट्यूशन बदल रहे हैं, उसी तरह से पत्रकारिता में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। पत्रकारिता में काफी काम आसान हो गए हैं, साथ ही मीडिया बटी हुई दिखलाई पड़ती है। उनका कहना था कि पत्रकार दरअसल एक संत होता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी पत्रकारिता में ऐसे समय में प्रवेश कर रहे हैं जहां टेक्नोलॉजी इन्हें ब्लड संचार क्षमता ने समाचार संप्रेषण के अभी तक की श्रम साध्य और पूंजी धान भूमिका का समाजवादी करण कर दिया है। उनका कहना था कि 0 या ₹2 के खर्च पर आप पूरी दुनिया को अपनी बात बता सकते हैं। केवल शर्तें दो हैं यह बात अनकहा सत्य जनोपयोगी या जल रुचिकर हो दूसरा उसे सही रूप में प्रस्तुत किया गया हो। लिहाजा पत्रकारिता के इतिहास में शायद इससे सुनहरा अवसर प्रतिभाशाली पत्रकार के लिए पहले कभी नहीं रहा होगा।