अवैध लकड़ी परिवहन करने वाले चार मेटाडोर जब्त

Posted On:- 2022-05-30



दुर्ग (वीएनएस)। वन विभाग लगातार अवैध लकड़ी की कटाई को लेकर सतर्कता बरतें हुए है। इसी कड़ी में रविवार को कुम्हारी चौक और धमधा में उसे एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। डीएफओ शशि कुमार के मार्गदर्शन में प्रातरू गस्त के दौरान अवैध लकड़ी का परिवहन करते हुए 4 मेटाडोर जब्त किए गए हैं। जब्त वाहनों में कहुआ मिश्रित काष्ठ पाया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ अभिवहन ( वनोपज) नियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की इस कार्रवाई से निश्चित ही अवैध कटाई व परिवहन पर अंकुश लगेगा। संपूर्ण कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने अनुशासित होकर नियमों का पालन करते हुए यह सफलता प्राप्त की है।