रायपुर (वीएसएस)। एनएसयूआई जिला महासचिव संकल्प मिश्रा की अगुवाई में राजेश सरकार एवं भावेश शर्मा के नेत्तृत्व में पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अध्यनरत छात्रों ने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन।
छात्रों की मांग है कि एक राज्य में एक समान पद्धति से पढ़ाई होनी चाहिए और सभी की परीक्षाएं भी एक ही पद्धति से आयोजित कराई जानी चाहिए। छात्रों ने बताया कि सत्र 2021–22 में शासन के आदेशानुसार सभी विश्वविद्यालयों में सेमेस्टर परिक्षाएं ऑनलाइन/ब्लेंडेड मोड पद्धति से आयोजित कराई जानी हैं। आदेश का पालन लगभग–लगभग सभी विश्वविद्यालय कर रहे हैं, तथा कुछ विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन/ब्लेंडेड मोड पद्धति से परीक्षाएं आयोजित करने के लिए समय सारिणी भी जारी किया जा चुका है, लेकिन इस विषय में पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने अभी तक किसी भी प्रकार की कोई सूचना जारी नहीं की है।
इस पर एनएसयूआई के छात्रों ने पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव शैलेंद्र पटेल ने ज्ञापन सौपा। जिस पर कुलसचिव ने आश्वासन देते हुए कहां की शासन स्तर पर बात करके जल्द ही सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।