हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2022-05-30



कोरबा (वीएनएस)। थाना पसान के रानी अटारी एसईसीएल खदान पास फरवरी माह में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला था। जिसकी पहचान राधिका सिंह गौड़ निवासी सीपत पारा पिपरिया के रूप  में हुई थी। जिसका शव का पोस्टमार्टम कराने पर मृतक का गला घोटकर हत्या करना बताया गया। जिस पर पुलिस  ने  अपराध क्रमांक 27/ 2022 धारा 302,201, एफआईआर दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  मृतक ने साथी सुखनाथ व सेमलाल तथा आधार सिंह  पूछताछ  की, जिसमे उन्होंने कि कबाड़ चोरी में मिले रुपए के हिस्से बंटवारे की बात को लेकर विवाद  हुआ जिस पर दोनों आरोपी ने राधिका का गमछा से गला घोट कर हत्या कर जंगल में छिपाना पाया।

जिस पर  पोलकी ने आरोपी सुखनाथ सिंह तथा सेम लाल गौड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। आगे कार्रवाई करते हुए  पुलिस ने फरार आरोपी आधार सिंह को साइबर सेल की मदद से जिला कोरिया के थाना खंडगवा क्षेत्र के बचरा पौड़ी से  गिरफ्तार कर लिया गया । जिसके बाद  आरोपी को न्यायिक रिमांड  में भेजा दिया गया है।