रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई भूपत साहू का निधन हो गया है। बीते कई दिनों से वे अस्वस्थ्य चल रहे थे। सोमवार शाम उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई स्वर्गीय भूपत साहू 80 वर्ष के थे। वे जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, बालोद जिला के मंडी अध्यक्ष सहित कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रहे और सरलता एवं सहजता के साथ उन्होंने लोगों के सेवा की। मंगलवार को गृहग्राम बासीन जिला बालोद में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।