रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई भूपत साहू के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। भूपत साहू साहू कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति पर उनके शोक-संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।