मोदी सरकार के 8 साल : केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल रायपुर में जनता के साथ करेंगे संवाद

Posted On:- 2022-05-30



रायपुर (वीएनएस)। देश में नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के अवसर पर प्रधानमंत्री 31 मई को शिमला में आयोजित"गरीब कल्याण सम्मेलन" शामिल होंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के लाभार्थियों से सीधे बातचीत करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे।

इसी श्रृंखला के तहत केन्द्री य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, नेशनल इंस्टी ट्यूट ऑफ बॉयोटिक स्ट्रेेस (एनआईबीएसएम), बरौंदा,रायपुर में प्रात: 09.45 बजे भारत सरकार की कल्यािणकारी योजनाओं केलाभार्थियों से सीधे बातचीत करेंगे।

दो चरणों वाले कार्यक्रम के तहत राज्य/जिला/केवीके स्तर का समारोह सुबह 9.45 बजे से शुरू होगा और लगभग 11.00 बजे ये राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम से जुड़ जाएंगे। राष्ट्रीय कार्यक्रम का दूरदर्शन के माध्यम से अपने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

MyGovके माध्यम से राष्ट्रीय कार्यक्रम को वेबकास्ट करने का भी प्रावधान किया गया है, जिसके लिए लोगों को खुद को पंजीकृत करने की आवश्यकता है। इसे अन्य सोशल मीडिया चैनलों जैसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से भी देखा जा सकता है।