तालाब में नहाती बालिका का फोटो खींचकर किया वायरल, आरोपी पास्को एक्ट में गिरफ्तार

Posted On:- 2022-05-30



रायगढ़ (वीएनएस)। 29 मई को खरसिया थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ ग्राम छोटे मुडपार के नवरतन पटेल को छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, आरोपी ने नाबालिग की नहाते समय की फोटो को व्हाटसअप पर वायरल कर दिया।

नाबालिग के पिता ने पुलिस को जानकारी दी, एक नम्बर से उसके मोबाइल पर उसकी बेटी की तालाब में नहाते समय ली गई तस्वीर व्हाटसअप पर आई। तब उसने नम्बर का पता लगाया और अपनी बेटी से पूछा तो बताई कि करीब 15 दिन पहले गांव के तालाब पचडी के पास नवरतन पटेल इसका फोटो खींच रहा था, जिसे देखकर मना की तो वह आकर हाथ बांह पकड़कर अश्लील बांते कहकर छेड़खानी किया।

उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर ने आरोपी नवरतन पटेल के खिलाफ धारा 354, 354 (ग), 509 बी भादवि व 8, 12 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर बालिका का महिला विवेचक से कथन कराया और तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उसके गांव रवाना हुये। आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जिससे मोबाइल आदि की जप्ती कर आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, आरक्षक जयसिंह ‍सिदार, दशरथ लाल सिदार की अहम भूमिका रही है।