
कोरबा (वीएनएस)। रविवार को रात्रि में डायल 112 को सूचना मिला की बांगो थाना अंतर्गत गुरसिया के एक मोहल्ले में हाथियों का झुंड घुस आया है। डायल 112 की टीम ने रात को जंगल के अंदर बने महिला के मकान में जाकर हाथियों के बीच फंसी दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला।
घर में हाथी घुस जाने की सूचना मिलते ही बांगो कोबरा-1 की टीम तत्काल रवाना होकर घटनास्थल ग्राम- गुरसिया( नेटी भैसा मोहल्ला) पहुंचे । जहां पहुंच कर महिला जिसका नाम कृष्णा यादव पति चेतराम यादव उम्र 21 वर्ष ने बताया की हमारे मोहल्ले गांव से लगभग 1.5 km जंगल अंदर मे है। अभी-अभी हमारे घर आंगन में 3–4 हाथी घुस गए हैं। मैं बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागते गांव बस्ती अंदर आई हूं। अभी भी घर अंदर सास मान कुंवर और ननद गीता यादव दोनों घर अंदर ही फंसी हुई है । वहां घर अंदर अभी भी हाथी घुसा हुआ है मेरी ननंद थोड़ी सी विकलांग है ठीक से चल फिर नहीं सकती जिसे बचाने के लिए मदद चाहिए । ईआरवी टीम ने अपने सूझबूझ और हिम्मत से गांव के दो लोगों को ईआरवी वाहन में बैठा कर साथ में टॉर्च लेकर घर में फंसे दोनों महिला को बचाने के लिए गांव से लगभग 1.5 km अंदर जंगल के रास्ते पहुंचे।
घर कमरे अंदर जाकर देखा तो एक खाट के नीचे एक महिला और लड़की छिपकर बैठे हुए थे टीम स्टाफ के द्वारा दोनों महिला को सुरक्षित ईआरवी वाहन में बैठाकर गांव बस्ती अंदर लाया गया और परिचित के घर रात्रि में सोने के लिए बोला गया। महिला और गांव के लोगों ने अपने जान जोखिम में डालकर दोनों महिला को सुरक्षित लाए कहकर ईआरवी टीम के स्टॉप की काफी सराहना किए और धन्यवाद ज्ञापित किया।