कोरबा (वीएनएस)। देश के प्रथम मीडिया गुरुकुल कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के पंचम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल अनुसुइया उइके ने चंद्रेश चौधरी को गोल्ड मेडल और प्रवीण्य प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। चंद्रेश को मास्टर्स ऑफ़ साइंस इन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विषय पर ये उपलब्धि हासिल हुई है। वर्तमान में चंद्रेश पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी कर रहें हैं। चंद्रेश चौधरी कोरबा जिले के कोरकोमा ग्राम के रहने वाले हैं। उनके पिता रामप्रसाद चौधरी एक कृषक हैं। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के विधायक ननकी राम कंवर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।