अघोरेश्वर विद्यालय के दसवीं में अध्यनरत शत-प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

Posted On:- 2022-05-30



बाबा प्रियदर्शी राम जी के कर कमलों से स्थापित हुआ है विद्यालय

रायगढ़ (वीएनएस)। शहर के ओडिसा प्रांत से लगे हुए सुदूर ग्रामीण क्षेत्र ग्राम बनोरा में स्थित अघोर गुरु पीठ बनोरा द्वारा संचालित विद्यालय के कक्षा दसवीं में अध्यनरत शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए है। अघोरेश्वर विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा वर्ष 21-22 कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान शत प्रतिशत उत्तीर्ण हुए और पूरे अंचल में विधालय का नाम रोशन किया है। 10 वी की परीक्षा में कुल 47 विधार्थी शामिल हुए, जिनमें 41 विधार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए एवं 6 विधार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। रश्मि कुशवाहा ने 94.6% सर्वोच्च अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया व राशि पंडा ने 94.5% अंक हासिल कर द्वितीय स्थान हासिल किया।

विदित हो कि अघोर गुरु पीठ के संस्थापक बाबा प्रियदर्शी राम जी का जीवन समाज के ऐसे वर्ग के लिए समर्पित है, जो जीवन की मूलभूत आवश्यकताओ से वंचित है। ऐसे साधन विहीन लोगो के लिए अघोर गुरु पीठ संस्थान पिछले ढाई दशकों से मददगार भूमिका का निर्वहन कर रहा है। छग प्रदेश में आध्यात्मिकता की अलख जगाने वाले बाबा प्रियदर्शी राम जी ने ग्रामीण अंचल के बच्चों को शिक्षा देने के लिए अघोरेश्वर विद्यालय का निर्माण किया है।

बाबा प्रियदर्शी राम का मानना है कि मानव के अंदर निहित शक्ति से शिक्षा परिचय करा सकती है। आस पास के आधा दर्जन गाँवों के अनुमानित 673 बच्चे यहां शिक्षा हासिल करने आते है। दो स्कूली बसे इन बच्चों को स्कूल तक लाती है। यहां अध्यन रत छात्र डाक्टर व डिप्टी केलक्टर बनकर सेवाए दे रहे है। मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृति दी जाती है l वही निर्धन छात्रों को निःशुल्क पुस्तके व गणवेश उपलब्ध कराया जाता है। बाबा प्रियदर्शी राम जी द्वारा प्रारंभ यह पाठशाला संस्कारों की पाठशाला चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है। अघोर गुरु पीठ के अधिष्ठाता पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम के मार्गदर्शन व निर्देशन में इस विधालय ने पूरे अंचल में उन्नति के नए आयाम स्थापित किए है।

छात्रों की मिली आशातीत सफलता के लिए जितेंद्र कुमार गुप्ता नंदलाल भंडारी पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय प्रमोद सिंह हेमसागर सेठ जननी सेठ शांता गुप्ता सहित शिक्षण कार्य से जुड़े शिक्षक गण बधाई के पात्र है, जिन्होंने कोरोना महामारी के कठिन समय के दौरान भी पूरी निष्ठा के साथ अध्यापन कार्य किया। कृषक श्रमिक गरीब बच्चो सहित अंतिम पंक्ति में खड़े परिवार जनों के लिए यह संस्थान वरदान साबित हो रहा है। जहां गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ साथ अनुशासन शालीनता ईमानदारी नैतिकता व परिश्रम के पानी से इन बीजों को सींचा जाता है, ताकि ये बच्चे आने भविष्य में श्रेष्ठ नागरिक बनकर राष्ट्र प्रेम की मिशाल स्थापित करने में कामयाब हो सके। छात्रों के बहुमुखी विकास हेतु सुसज्जित भवन समृद्ध लायब्रेरी कंप्यूटर कक्ष विशाल खेल का मैदान है। आस-पास के बच्चो को स्कूल तक लाने के लिए स्कूल बस की सेवा भी उपलब्ध है। निर्धन छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्र वृत्ति योजनाओं के आलावा आर्थिक मदद भी संस्थान की ओर से दी जाती है।