सेवा, सुशासन ,गरीब कल्याण कार्यक्रम के लिए प्रदेश टीम घोषित

Posted On:- 2022-05-30



बिलासपुर सांसद अरुण साहू प्रदेश संयोजक बनाए गए

रायपुर (वीएनएस)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को अपना 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं । 8 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए है। देश आज विश्व के सामने अपना सर गर्व से उठाकर खड़ा है। नरेंद्र मोदी जी के 8 वर्ष के कार्यकाल को भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण , पखवाड़ा के रूप में मना रहा है।

सेवा, सुशासन , गरीब कल्याण कार्यक्रम हेतु प्रदेश संयोजक बिलासपुर सांसद अरुण साव जी को बनाया गया है। सहसंयोजक रूप में अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, रायपुर से अशोक पांडे ,बस्तर से दिनेश कश्यप, दुर्ग से उषा टावरी व भरत सिसोदिया बनाये गए है। पूरे कार्यक्रम का मीडिया संयोजक नलिनीश ठोकने व पत्रकार वार्ता का दायित्व अनुराग अग्रवाल , मुकेश शर्मा उमेश घोरमोड़े को बनाया गया है।