कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में 10 नए मामले, रायपुर से 3

Posted On:- 2022-05-30



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 30 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.33 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 2 हजार 987 सैंपलों की जांच में 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 9 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।

आज जिला बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली एवं सूरजपुर से 01-01, रायपुर से 03 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 20 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 12 जिले राजनांदगांव, बालोद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

प्रदेश के 16 जिले दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, कोरिया एवं जशपुर में 01-01, बेमेतरा एवं मुंगेली में 02-02, कबीरधाम, सूरजपुर एवं बस्तर में 03-03, कोरबा में 04, रायगढ़ में 05, बिलासपुर में 10, रायपुर में 14 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।