रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के बालोद में जैन समाज के धर्म गुरुओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोपी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को पुलिस पिछले दिनों से तलाश कर रही थी। आज अमित बघेल का आमना सामना पुलिस से हो ही गया। अमित को गिरफ्तार करने 500 से अधिक पुलिस बल, 2 बस और 40 कार से 10 जिले की पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। पहले पुलिस अमित बघेल को सरेंडर करने की अपील कर रही है। अमित बघेल सरगुजा के हसदेव आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे थे, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
सकल जैन समाज के महेंद्र कोचर ने कहा, छत्तीसगढ़ के भाईचारे में वैमनस्यता का बीज बोने वाली छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष पर एफआईआर होने के बाव लगातार गिरफ्तार करने की मांग की जा रही थी। पुलिस भी लगता आरोपी की पतासाजी कर रही थी। देखे गिरफ्तारी का वीडियो...