अमित बघेल की गिरफ्तारी पर पुलिस कार्रवाई को जैन समाज ने सराहा...

Posted On:- 2022-05-30



रायपुर (वीएनएस)। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति अध्यक्ष महेन्द्र कोचर मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा सकल जैन समाज, जैन संवेदना ट्रस्ट ने अमित बघेल की गिरफ्तारी और पुलिस कार्यवाही की सराहना की है । संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है और मांग की है कि प्रदेश के भाईचारे पर प्रहार करने वाले व्यक्ति को कड़ी सजा दी जानी चाहिए । जैन साधु संतों के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिये।