रायपुर (वीएनएस)। मंगलवार 31 मई 2022 को दोपहर बाद आठ आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। उर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद को उनके कार्यों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा नगर निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक को गरियाबंद का नया कलेक्टर बनाया गया है।