प्यारे हाथी ने ली महिला की जान

Posted On:- 2022-05-31



प्रतापपुर (वीएनएस)। सीतापुर वन परीक्षेत्र जंगल में प्यारे से हुई मुठभेड़ में एक 50 वर्षीय महिला की जान चली गई,घटना प्रतापपुर के ग्राम पंचायत सिंघरा की आज शाम 5 बजे की है।बताया जा रहा है कि इन्द्रमनिया अपनी बेटी व दो अन्य महिलाओं के साथ शाम को जंगल गई थी।यहां अचानक प्यारे हाथी निकल आया,बेटी व अन्य ने तो भागकर अपनी जान बचा ली लेकिन वह प्यारे के चपेट में आ गई और प्यारे ने पटककर उसकी जान ले ली।बताया जा रहा है कि घटनास्थल बांकी नदी के किनारे है और वहीं पास में पूल का निर्माण भी हो रहा है।जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कम्प मच गया और बडी संख्या में ग्रामीन मौके पर पहुंच गए और शव को उठाकर गांव ले आये।मिली जानकारी के अनुसार वन अमला भी मौके पर पहुंच गया था।