रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अफसरों के बाद अब प्रदेश के आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इस संबंध में राज्य सरकार के गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक बालोद जिले के एसपी गोवर्धन राम ठाकुर को अब पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है। उन्हें यहां सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी.#Transfers #IPSTransfer#Transferbreaking #Chhattisgarh #BreakingNews #BREAKING pic.twitter.com/EcLHnh14SS
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 31, 2022