राजनीति में सबका मौका आता है,सब गलती करते है, सबको कहने का मौका मिलता है। मौका मिले तो विरोधी कहां मौका चूकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौके की ताक में रहते हैं और कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा की दो सीटों पर दूसरे राज्य के कांग्रेस नेताओं का छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाकर मौका दे दिया। रमन सिंह ने मौके पर चौका मारते हुए कहा है कि छत्तीसगढिय़ा गोबर बिनही अउ परदेशिया ह राज्यसभा जाही। यह सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि पर तीखी चोट है। रमन सिंह ने अपने इस दो लाइन में वह बात कह दी है जो भूपेश बघेल सुनना पसंद नहीं करते। भूपेश बघेल जाहिर तौर पर खुद को खांटी कांग्रेस नेता कहलाने की जगह खांटी छत्तीसगढिय़ा सीएम कहलाना ज्यादा पसंद करते हैं। वह जानते हैं कि वह कांग्रेस में होने के कारण कांग्रेस नेता तो है लेकिन जहां तक चुनाव जीतने की बात है तो वह चुनाव जितनी आसानी से कांग्रेस नेता के रूप में नहीं जीत सकते,उससे ज्यादा आसानी से छत्तीसगढिय़ा नेता के तौर पर जीत सकते हैं। भूपेश बघेल ने अगले चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी छबि हिंदू छत्तीसगढिया कांग्रेस नेता की बनाई है।यानी वह खुद को भाजपा नेताओं से बेहतर हिंदू नेता,भाजपा नेताओं से बेहतर छत्तीसगढिय़ा नेता,कांग्रेस केे नेताओं से बेहतर कांग्रेस नेता मानते हैं।उन्हें जब भी मौका मिलता है वह अपनी तीनों नेताओं की छबि को बनाने में संकोच नहीं करते हैं। भाजपा लंबे समय से उनके छत्तीसगढिय़ा नेता का छवि की माकूल आलोचना नहीं कर पा रही थी। भूपेश बघेल हमेशा भाजपा पर हिंदू छत्तीसगढिय़ा नेता के रुपए में हावी रहे हैं। उन्होने छत्तीसगढ़ और यहां के लोगों के लिए भाजपा की तुलना ज्यादा अच्छा काम किया है। रमन सिंह छत्तीसगढिय़ा नेता के रूप में उनके सामने उन्नीस ही बैठते है लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें वह कहने का मौका दे दिया है जो भूपेश बघेल ने रमन सिंह को नहीं दिया था। कांग्रेस की दोनों सीटों पर बाहरी लोगों प्रत्याशी बनाने पर यहा के लोग कांग्रस आलाकमान से कुछ थोड़े ने कहेंगे. वह तो भूपेश बघेल से सवाल करेंगे कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को राज्यसभा की सीट क्यों नहीं दी गई।दो में से एक सीट दी जाती तो यह छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िय़ों का सम्मान हो जाता। भूपेश बघेल कह सकते थे कि एक सीट तो मिली है।इस बार इतनी ही गुंजाइश थी। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को एक सीट भी न देना तो घोर उपेक्षा हो गई। कुछ ज्यादा ही अपमान हो गया। इससे भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़िय़ा नेता की छबि पर सवालियो निशान तो लगता है कि यह कैसा छत्तीसगढिय़ा नेता है जो छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओ को एक राज्यसभा सीट का प्रत्याशी तक नहीं बना सकता। कौन यकीन करेगी कि यह वही छत्तीसगढिय़ा सीएम है जो अपनी बात मनवा नही सकता। छत्तीसगढ़ के लोग तो भूपेश बघेल को ऐसे छत्तीसगढिय़ा नेता के रूप में जानते हैं जो अपनी बात मनवाना जानता है। पिछली बार राज्यसभा सीट पर उन्ही को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया था जिसे भूपेश बघेल बनाना चाहते थे।इस बार भूपेश बघेल क्यों उन लोगों को प्रत्याशी नहीं बनवा सके जिस वह बनाना चाहते थे। जनता के मन में सवाल तो है कि भूपेश बघेल ने सामान्य कांग्रेस सीएम की तरह आलाकमान के सामेने चुप क्यों रह गए। वह छत्तीसगढिय़ा सीएम की तरह अपनी बात पर अड़े क्यों नहीं? छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें एक मजबूत सीएम के रूप में पसंद करती है। सीएम के रूप में वह किसी तरह से कहीं भी कमजोर पडेंगे तो इसे जनता पसंद नहीं करेगी तथा रमनसिंह को भी यह कहने का मौका मिला है कि भूपेश बघेल कहने को छत्तीसगढिय़ा सीएम है। वह कमजोर सीएम हैं। वह छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढिय़ों के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकते।