31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस है तो जगह जगह तम्बाकू और तंबाकू के उत्पादों के उपयोग नही करने के लिए शपथ लेने का दिखावा व ढकोसला होना ही है लोग बेशर्मी से ये ढकोसला भी कर लेते है । रजनीगंधा, सितार, पान पराग, विमल, राजश्री और चूना-तम्बाकू जेब मे रख लोग "ना खाऊंगा ना खाने दूंगा" की शपथ लेते दिख जाएंगे।
तम्बाकू उत्पाद गोला या मेघना बीड़ी के बण्डल, माखुर और गुड़ाखु ये छत्तीसगढ़ी जीवनशैली में रच बस गए है। छट्टी छेवारी , सामाजिक बैठक हो या शादी ब्याह आये हुए मेहमानों को ये नही दिए गए तो समाज मे प्रतिष्ठा धूमिल होगी लोग चार जगह बात बनाएंगे "फलनवा के घर गे रेहेन माखुर बीड़ी तको नई पूछिस ।" माखुर बीड़ी घलो हमर संस्कृति होगे हे । हमारी रुपहले पर्दे की सभ्यता भी बीड़ी जलइले से मुन्नी को बदनाम करते कराते चिकनी चमेली होते हुए चुम्मा दे दे तक पहुँच गई है ।
सरकार का कारोबार भी अजब गजब का है तम्बाकू उत्पाद हो या शराब बेचने में कोई मनाही नही किंतु सर्वाजनिक रूप से पीने पर मनाही है । कानूनी रूप से देखा जाय तो सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान मना है किंतु कभी किसी ने रोका टोका क्या ? कार्यवाही या तो टारगेट पूरा करने या फिर शिकायत प्राप्त होने पर हैसियतानुसार होगी ।
वैसे हम भारतीय संविधान की आंखों में धूल झोंकने में मस्त है । दूसरी ओर काम के बोझ के मारे कानून के रखवाले चोरी डकैती रोके , वीआईपी की सुरक्षा करे कि सड़क किनारे दारू पीते धुंवा उड़ाते लोगो को खदेड़े ।
अमूनन हमारे देश मे कानून की धाराएं पद , आदमी और समय देख के उपयोग होती है । संविधान की व्याख्या भी लोग अपनी सुविधा और लाभ को देखते करते है । हम तो ठहरे बिंदास बात बेबाक बाबा जिन्दगी की हर मुसीबत को देव आनंद साहब की फिल्म हम दोनों का एक गाना " मैं जिन्दगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुंए में उड़ाता चला गया " गाकर उडा देते हैं, हालांकि व्यक्तिगत तौर पर धूम्रपान और किसी भी प्रकार के नशे का धुर विरोधी हूँ ।अपने जीवनकाल में अब तक तो मुझे कभी भी इन चीजों का सहारा नहीं लेना पड़ा है ।
हमारे अजब गजब छत्तीसगढ़ में शराब भी सरकार ही बेच रही और इसके उपयोग और नुकसान से बचने प्रचार प्रसार में करोड़ो का खर्च भी कर रही । सरकार का कारोबार भी अच्छा है मर्ज भी , दर्द भी हमी देंगे और दवा भी । अरे भाई बेचना ही बंद कर दो ना , ना रहेगा बांस ना बाजेगी बांसुरी । बस सरकारी खजाना थोड़ा खाली रह जाएगा ।
घर से निकलते ही खबर को सूंघते भटकते हुए काफी दिनों बाद आज गोबरहींन टुरी से भेंट हो गई "न खावव न खावन देवव " की बड़बड़ाहट सुन गोबरहीन टुरी कहती है , तै बइहा गे हस का महाराज कि मोदी भक्त बन गे हस जऊन न खावव न खावन देवव चिल्लात हस । ला पुड़िया (तम्बाकू जिसे आजकल चैतन्य चूर्ण भी कहने लगे है ) धरे हस का महू ला दे थोड़ कुन अब्बड़ देर होंगे दबाये , चुहुक लागे ले कइसन अकबकासी कस लागत हावय ।
तै ये माखुर वाखुर ला खाय बर छोड़ दे मंटोरा कैंसर होथे आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस हावय त तहु शपथ ले ले न खावव न खावन देवव , बोलते ही गुसियाते कहती है , महाराज तै हमर छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रचे बसे बीड़ी , माखुर अउ गुड़ाखु ल छोरवाय के प्रयास करके हमर संस्कृति के अपमान करत हस । महराज हमर छत्तीसगढ़ म माखुर चोंगी चिलम अउ गांजा के रिश्ता ममा अउ भांजा जईसे रहिथे । तुमन किरिया (शपथ) परथो त काबर नई बोलव न बेचन न बेचन देवन । सरकार के कमाई खतम हो जाहि अउ डॉक्टर मन ल मरीज मिलना बंद हो जाहि करके न ।
जा महराज जा मोर करा ज्ञान व्यान झन झाड़ । बोलना है तो कका ल बोल बीड़ी माखुर अउ दारू ला बंद करय । शराब बंद करबो कहिके चुनाई जीतगे अब बन्द नही करत हावय ।
महाराज एक बात ल त बता हमर कका छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के नारा लगात , नरवा , घुरवा , बारी , बांटी ,भंवरा अउ बासी के बात करत करत राज्यसभा के सीट ले बाहिरा (यूपी अउ बिहारी ) मन ल काबर भेजत है छत्तीसगढ़ में नेता मन के दुकाल पड़ गए हे का । इंहा के नेता मन खाली दरी उठिईया नेता हावय का जा एखर खबर पहिली खोज ।
अउ सुन माखुर बीड़ी के बहाना बिगड़े के ताना ल झन मार सुन ये बिगड़ना सुधरना अपन हाथ मे होथे , ये किरिया विरिया तो ढकोसला हावय कमाए खाय दिखाय के । जब " विभीषण रावण के राज में रह के नई बिगड़ीस अउ कैकयी राम के राज में रहकर भी नई सुधरीस "तो तै अउ मैं का हन । और अंत मे :- मुझे समझना तेरे बस की बात नही, या तो सोच बुलंद कर , या सोचना बंद कर ।