टीआई ने ली शहर के बैंक मैनेजरों की मीटिंग

Posted On:- 2022-05-31



सीसीटीवी कैमरा,अलार्म,सुरक्षा गार्ड के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा (वीएनएस)। कोरबा एसपी भोजराम पटेल ने शहर के बैंक, एटीएम की सुरक्षा के मद्देनजर सभी बैंक मैनेजर की मीटिंग लेकर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश देने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को थाना कोतवाली कोतवाली, नगर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने शहर के प्रमुख बैंक भारतीय स्टेट बैंक कोरबा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी एवं मर्यादित बैंक कोरबा एवं बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर की बैठक ली। मीटिंग में सभी बैंक मैनेजर से उनके बैंक एवं एटीएम के सुरक्षा गार्ड रखने, उनका वेरीफिकेशन, शास्त्रों की जांच कराने, बैंक के सभी सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा तथा बैंक परिसर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरा सही एंगल में लगाने, आलार्म की जांच करने के निर्देश दिए। मीटिंग में थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक माखनलाल पा त्रे, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन, हम थाना कोतवाली के समस्त स्टाफ उपस्थित थे। समस्त स्टाफ को थाना प्रभारी द्वारा बैंक एवं एटीएम के आसपास दिन-रात पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। बैंक एवं एटीएम के आसपास संदिग्ध लोगों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए भी निर्देश दिया।