रायपुर (वीएनएस)। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई भूपत साहू के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गहरा दुख व्यक्त किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति एवं पूण्य आत्मा को शांति प्रदान करें। भूपत साहू कांग्रेस के निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ता थे। पार्टी के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति है।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई भूपत साहू के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, गिरीश देवांगन, शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, चंद्रशेखर शुक्ला, संचार विभाग सदस्य आर.पी. सिंह, सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, विकास तिवारी, मोहम्मद असलम, सुरेंद्र वर्मा, वंदना राजपूत, नितिन भंसाली, अमित श्रीवास्तव, प्रकाशमणी वैष्णव, विकास विजय बजाज ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।