कैट ने केन्द्रीय उड्डयन मंत्री का जताया आभार

Posted On:- 2022-05-31



रायपुर (वीएनएस)। कैट ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया को पत्र लिखकर रायपुर से अहमदाबाद की सीधी विमान सेवा शुरू करने की मांग की थी। कैट सी.जी. चैप्टर की मांग पर कार्रवाई करते हुए 1 जून से विमान सेवा शुरू करने की अधिसूचना जारी की गई। इस पर कैट ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कपड़ा एवं सराफा बाजार रायपुर में है। रायपुर मार्केट में भारत में निर्मित सभी प्रकार के कपडा एवं सराफा का आयात एवं निर्यात होता है। रायपुर मार्केट में सबसे ज्यादा अहमदाबाद मंडी से व्यापार होता है। रायपुर से प्रतिदिन काफी संख्या में व्यापारियां का आवागमन अहमदाबाद का होता है। हवाई सुविधा उपलब्ध नहीं होनें के कारण व्यापारियों को रेल से यात्रा करनी पड़ती है, जिसमें आने-जाने में काफी समय लग जाता है। साथ ही व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। रायपुर के कपड़ा एवं सराफा व्यापारियों द्वारा इस हवाई सेवा के लिए लम्बे समय से मांग की जा रही थी।