जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता की होगी भर्ती

Posted On:- 2022-05-31



कोरबा (वीएनएस)।अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत निवासी अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर एवं चिन्हित अनुभाग स्तर पर जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास माया वारियर ने बताया कि जिला परियोजना समन्वयक और क्षेत्रीय कार्यकर्ता के एक-एक पद में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। इच्छुक आवेदकों से 13 जून शाम 5ः30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।