कलेक्टर ने सोनपुर के स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Posted On:- 2022-05-31



मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजनांतर्गत ग्रामीणों को पहुचाएं लाभ

नारायणपुर (वीएनएस)। कलेक्टर ने सोनपुर प्रवास के दौरान बाजार में लगने वाले मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, सोनपुर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक में ईलाज कराने आये ग्रामीणों से बातचीत की और सुविधाओं के बारे में पूछा।

इस दौरान कलेक्टर ने डॉक्टरों से उपलब्ध दवाईयां और पंजीयन रजिस्टर को देखा। तत्पश्चात उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और आम जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने यहां गंभीर और आकस्मिक चिकित्सा के लिए दिये जा रहे उपचार सेवाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए आये मरीज से भी बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।