लघु वनोपज बोर्ड के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी

Posted On:- 2022-05-31



सूरजपुर (वीएनएस)। जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित सूरजपुर के बोर्ड के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी की तरफ से संस्था के बोर्ड के 10 पदों का आरक्षण करते हुए निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार 10 जून को नियोजन पत्र प्राप्त करना, 11 जून नियोजन पत्रों की जांच, 12 जून नियोजन पत्रों की वापसी, प्रतीक चिन्हों का आबंटन व उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन, 19 जून आमसभा, मतदान एवं मतगणना, 20 जून सहयोजन यदि आवश्यक हो तो, 21 जून अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु बैठक की सूचना जारी करना तथा 26 जून को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों का निर्वाचन (संचालक मण्डल की प्रथम बैठक) निर्धारित किया गया है।