पूर्व सांसद चक्रधारी सिंह को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Posted On:- 2022-05-31



अंबिकापुर (वीएनएस)। सरगुजा के पूर्व सांसद एवं कंवर समाज के नेता चक्रधारी सिंह के निधन पर कांग्रेस परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा,पम्मू त्रिपाठीऔर कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्व सिंह के पार्थिव देह पर कांग्रेस ध्वज ओढ़ाकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और कांग्रेस परिवार की ओर से पुष्पचक्र अर्पित किया।

जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया।औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने स्व चक्रधारी सिंह के जीवन प्रकाश डाला। चक्रधारी सिंह का जन्म दारिमा के समीप बरगंवा में 1936 में हुआ था।पूर्व सांसद बाबूनाथ सिंह,पूर्व विधायक मदन गोपाल सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्या चरण शुक्ल के बेहद करीबी रहे।1980 का आम चुनाव जीतकर 84 तक लोकसभा में कांग्रेस की ओर से सरगुजा का प्रतिनिधित्व किया।वे 2000 से 2003 तक प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और 2003 से 2007 तक महासचिव रहे।कांग्रेस ने उन्हें अंबिकापुर से महापौर का प्रत्याशी बनाया था।श्रद्धांजली सभा में महापौर डॉ अजय तिर्की, मो इस्लाम, विनय शर्मा,अरविंद सिंह गप्पू, सैयद अख्तर, दुर्गेश गुप्ता, आशीष वर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, मधु दीक्षित, मदन जयसवाल, अनिलसिंह, संध्या रवानी, हेमन्ती प्रजापति, शकीला, सतीश बारी, अशफाक अली, अविनाश ठाकुर, रजनीश सिंह, अमित सिंह, विकास केशरी, पंकज शुक्ला, मिथुन सिंह सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

पूर्व सांसद चक्रधारी सिंह के निधन पर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कंवर समाज का सबसे कद्दावर नेता और कांग्रेस परिवार का सबसे वरिष्ठ सदस्य खो दिया। हम सबके मार्गदर्शक के रुप में वे हमेशा सक्रिय रहे।इस कमी की भरपाई कर पाना संभव नहीं है।पूर्व सांसद सिंह के निधन की खबर मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से चर्चा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का आग्रह किया।