
अंबिकापुर (वीएनएस)। महामाया मंदिर जोन के वार्डो के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मोमिनपुरा स्कूल परिसर में किया गया। राज्य श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद के विशेष पहल पर आयोजित शिविर में 103 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे उपलब्ध दवाइयों वितरण किया गया। शिविर में डा यूरोलॉजिस्ट सर्जन डा योगेंद्र गहरवार,स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा अपेक्षा गहरवार, डा इम्तियाज एम डी,मेडिसिन ने अपनी सेवाएं दी।शिविर को सफल बनाने में पार्षद फिरदौस हसन, रूही गजाला,नुजहत फातिमा, मो इस्लाम,जिला कांग्रेस महामंत्री सैय्यद अख्तर हुसैन,एल्डरमैन रियाजुल फिरदौसी,हसन ख़ान,काजू की भूमिका सराहनीय रही।