अंम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में तथा उपसंचालक समाज कल्याण के डी के राय के मार्गदर्शन में समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा के तत्वावधान में 31 मई को अन्तर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर नशामुक्ति केन्द्र अंम्बिकापुर नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सचिव सुरेन्द्र साहू ने कहा कि नशा मानव समाज के लिए घातक है इससे समाज में अनेकों अपराध पनपते हैं नशा चाहे वह शराब का हो तम्बाखू , बीड़ी,चरस,मांखुर, सिगरेट ,गुटका,पाउच,गांजा या गुड़ाखु सभी मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है जिसके वजह से नशा करने वाला ब्यक्ति जीवन में आगे नही बढ़ सकता। इसके अलावा वह गरीबी लाचारी जैसे हालातो से जूझता रहता है। जिससे कि वह वह अपने जीवन में विकास नही कर सकता है और उसके परिवार के लोग आगे नहीं बढ़ पाते है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राजेश सराठे ने कहा नशा हर अपराध की जननी है नशेड़ी ब्यक्ति अपने इच्छाओं को पूरी करने के लिए चोरी, लूट , डकैती जैसे जघन्य आपराधिक कृत्य करने लगता है, जिससे कि वहां नशा करने के लिए पैसा इकट्ठा कर सके, जिससे कि समाज में भय का वातावरण निर्मित होने लगता है। केन्सर, अस्थमा, टी वी स्वास ,डिप्रेसन आदि कई गम्भीर बीमारी होने का मूल कारण नशा ही है जो आदमी को समय से पहले मौत की ओर ले जाता है। इसलिये हम सभी को अपने परिवार, समाज ,गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प करना चाहिये।इससे सभी का जीवन सुखमय हो सके। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अंचल सिन्हा ने उपस्थित लोगों को कहा कि हमे किशोरावस्था मे बालक बालिकाओ को भी नशा से होने वाले नुकसानों से अवगत कराना जरूरी है। क्योंकि आज के बच्चे कल के भविष्य होते हैं इसलिये हमे सभी की समान भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नशा मुक्त समाज का निर्माण करना चाहिए । कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा द्वारा प्रकाशित नशा मुक्ति पंम्पलेट का वितरण किया गया । सभी अतिथियों का स्वागत अमित सिंह ने किया और आभार प्रदर्शन वेदांत चौबे ने किया ।उक्त कार्यक्रम मे अल्पना मिश्रा,अमित सिंह, राकेश पाण्डेय, अमित मिश्रा, आकाश साहू, देवन्ती साहू,अंजु रावत,सलिक अंसारी, वेदांत चौबे, धनेश्वर, संदीप राजपूत अजय रावत, ओमप्रकाश गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित थे।