कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में मिले 12 नए मामले, रायपुर से 4

Posted On:- 2022-05-31



रायपुर ( वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.42 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 2 हजार 856 सैंपलों की जांच में 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में अब 52 मामले सक्रिय हैं।

आज 7 जिलों दुर्ग, राजनांदगांव, मुंगेली, सरगुजा एवं बस्तर से 1-1, कबीरधाम से 3 तथा रायपुर से 4 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 21 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 12 जिले बालोद, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

इसके अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, कोरिया एवं जशपुर में 01-01, बेमेतरा में 02, कोरबा, मुंगेली एवं सूरजपुर में 03-03, रायगढ़ एवं बस्तर में 04-04, बिलासपुर में 05, कबीरधाम में 06, रायपुर में 15 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।