कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन

Posted On:- 2022-05-31



गरियाबंद (वीएनएस)। कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद में मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली निदेशक अटारी जबलपुर के निदेशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ वेबकास्टिंग के माध्यम से शिमला (हिमाचल प्रदेश) से सीधा संवाद और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक की 11वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा देश के अलग-अलग राज्यों के विभिन्न प्रकार के लगभग 16 योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 6000 रूपये किसानों के खातों में देने के महत्ता के बारे जानकारी दिये एवं इस निधि का उनके खेती में उपयोग के लिए बढ़ावा दिये एवं देश के निम्न वर्ग के परिवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से एकल गैस कनेक्शन दिलाये जाने से महिलाओं को होने वाली श्वांस संबंधी बिमारी से निजात मिलने पर खुशी जाहिर की। प्रधानमंत्री सुपोषण अभियान के माध्यम से छोटे बच्चों में पोषण की कमी से होने वाली बीमारी से छुटकारा मिलने पर देशवासियों को इस अभियान को महाअभियान के रूप में सफल बनाने पर बधाईयों दी।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. ईशु साहू (विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यानिकी) के द्वारा उद्यानिकी फसलों की नवीनतम तकनीक के बारे में जानकारी दी एवं ईजी. प्रवीण कुमार जामरे (विषय वस्तु विशेषज्ञ-मृदा एवं जल अभि.) के द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं कृषि में उपयोग होने वाले विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती लालीमा पारस ठाकुर, अध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद, विशिष्ठ अतिथि सुरेन्द्र सोनटेके, उपाध्यक्ष नगर पालिका गरियाबंद, राजेश साहू, मुरलीधर सिन्हा, अध्यक्ष मार्केटिंग सोसायटी गरियाबंद, पारस ठाकुर, अनिल चन्द्राकर, प्रीतम सिन्हा, श्रीमती मिलेश्वरी साहू, संजू साहू, उप सरपंच कोकड़ी, लव साहू , सरपंच ग्राम पंचायत सड़ौली, गिरधारीलाल साहू, अध्यक्ष कृषक उत्पादक संगठन ग्राम भेण्ड्री (फिंगेश्वर) तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. ईशु साहू, एवं ईजी. प्रवीण कुमार जामरे, प्रदीप सिन्हा एवं जिले के लगभग 587 कृषक, जनप्रतिधि गण एवं केन्द्र विज्ञान केन्द्र एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।