मगरलोड (वीएनएस)। करेली बड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम नवागांव के छविराम निषाद के खेत में एक पुराना पीतल का हंडा वजन करीब 25 किलो निकला है, जिसके अंदर कावरी और एक नारियल भरा हुआ मिला है। इससे हण्डा में दबा खजाना होने की उत्सुकता रखने वालों को निराशा हाथ लगी।
मंगलवार को करेली बड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम नवागांव (बुडेनी) में हण्डा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने इनकी सूचना पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई संतोष साहू, एएसआई मोहनलाल निषाद, आरक्षक बलराम सिन्हा, कमलेश साहू मौके पर पहुंचे।
चौकी प्रभारी एसआई संतोष साहू ने बताया कि ग्राम नवागांव के गांव के बाहर कृषक छबिराम निषाद के खेत में एक पुराना पीतल का हण्डा मिला जिसका वजन तकरीबन 25 किलो है। जिसके अंदर में कावरी एवं एक नारियल भरा हुआ था। हण्डा को चौकी में लाया गया।जांच जारी है। गांव में हण्डा मिलने से चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई व्यक्ति दुगने धन के लालच में आकर हण्डा को अपने घर में रखा हुआ था। तंत्र मंत्र विद्या से हण्डा की पूजा पाठ कर हण्डा के अंदर बहुमूल्य सामानों को निकाल कर खेत मे छोड़ दिया था।