राफेल नडाल फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंच गए

Posted On:- 2022-06-01



नई दिल्ली (वीएनएस)। 13 बार के चैम्पियन स्पेन के राफेल नडाल फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में नडाल ने चार सेट तक चले मुकाबले में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-2, 4-6, 6-2, 7-6 से पराजित किया। फ्रेंच ओपन में नडाल और जोकोविच के बीच अब तक दस मैच हुए हैं जिनमें से नडाल ने आठ मैच जीते हैं। जोकोविच ने पिछले वर्ष फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। सेमीफाइनल में नडाल का मुकाबला जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। ज्वेरेव ने कार्लोस अलकराज को 6-4, 6-4, 4-6, 7-6, 9-7 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। पुरुषों के डबल्स सेमीफाइनल में भारत के रोहन बोपन्ना और हॉलैंड के मैट्वे मिडलकूप की जोड़ी का सामना एल सालवाडोर के मार्सेलो एरिवालो और नीदरलैंड्स के जीन-जूलियन रोजर की जोड़ी से होगा। महिला सिंगल्स में अमरीका की कोको गॉफ ने अपने ही देश की स्लोएन स्टीफन्स को लगातार सेट में 7-5, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में कोको का मुकाबला इटली की मार्टिना ट्रेविसन से होगा। महिला डबल्स में भारत की सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की लुसी हृराडिका को तीसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।